फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,SDM,FIR,cricket,winner honored

रिटायर्ड राजस्वकर्मियों को दीविदाई

Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
police,SDM,FIR,cricket,winner honored
बांदा। सदर तहसील में कानूनगो फूलचंद पांडेय और लेखपाल दिनेश सिंह चौहान, अशोक कुमार तिवारी, सत्य नारायण मिश्र तथा अनुसेवक रामआसरे के रिटायर्ड होने पर विदाई दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार अवधेश निगम ने कार्यकाल को सराहा। नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, मूलचंद्र पटेल, राकेश कुमार वर्मा, अलखराम अवस्थी, भानु प्रताप, रमेश श्रीवास्तव आदि ने स्मृति चिन्ह व शाल भेंट किए। राजेंद्र कुमार मिश्रा, होरी लाल, रामलखन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
डिग्री स्टार और देसी राकर्स जीता
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में चल रहे चैलेंज कप क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में पहले मैच में डिग्री स्टार ने हथौरा को सात रन से हरा दिया। दूसरे मैच में देसी राकर्स ने डीके नाइडर्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। डिग्री स्टार वाइस ने पहले खेलते हुए 125 रन बनाए। डीके राइडर्स क्लब ने पहले खेलते हुए 102 रन बनाए। कमेंट्री अवनीश अवस्थी, अबरार फारूकी, दीपक श्रीवास्तव रहे। अंपायर बंटी महाराज, राजेंद्र यादव, रेहान, दुर्गेश भदौरिया, अजय प्रताप, विपिन चक्रवर्ती, शुभम गुप्ता, मिथलेश, रवि चावला, रानू, अमन वर्मा, अभिषेक, आलोक, संदीप, बादशाह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सपा की किसानी बचाओ यात्रा
बांदा। पल्हरी व महुआ गांव में सपा की ‘किसानी बचाओ यात्रा’ के दौरान कई किसानों को पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने सपा की सदस्यता दिलाई। राममिलन खेगर, रफीक खां, जयकरण, वृंदावन परिहार, बलराम कुशवाहा, रोहित साहू, जय तिवारी, बीनू त्रिवेदी, हर्षित चौरसिया, पार्स तिवारी, गिरिजाशंकर, कृष्ण गोपाल, अंकुर बाजपेयी, सूचित दीक्षित, अनुरुद्ध पांडेय आदि हैं। पूर्व जिला महासचिव राजेंद्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आमिर खां, शैलेंद्र द्विवेदी, रामकेश त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, लक्ष्मीकांत, अमित पांडेय, अभिषेक शुक्ला, रिषि यादव, अचिन खरे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
बस सेवा शुरू करने की मांग
बांदा। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष छोटे लाल सैनी ने क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम को ज्ञापन देकर बांदा से बदौसा वाया पौहार बस सेवा शुरू करने की मांग की। एक दशक पूर्व बांदा से बदौसा होकर पौहार के लिए बस चलती थी। बस सेवा न होने से यात्रियों को मजबूरन टेंपो से यात्रा करनी पड़ रही है। बस सेवा से हड़हामाफी, खटेहटा, नई दुनिया, साधौपुर, चंदौर व पौहार के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। (संवाद)
------------------
गलत फीडिंग पर जताई नाराजगी
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने सर्किट हाउस सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा कर विद्युत विभाग की राजस्व वसूली कम व गलत फीड़िग पर नाराजगी जाहिर की और अफसरों को शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। पशु विभाग को जियो टैगिंग में तेजी लाने को कहा। चिकित्सा विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2018-19 में वेलनेस सेंटर का लक्ष्य 30 था। 29 पूरे कर लिए गए हैं। 2019-20 में 44 का लक्ष्य के सापेक्ष 39 पूरे कर लिए गए। चालू वित्तीय वर्ष में 71 का लक्ष्य दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 471 सामुदायिक शौचालयों के सापेक्ष 358 पूरे किए जा चुके हैं। (संवाद)
----------------
एक्सप्रेस-वे मजदूरों की मजदूरी हड़पी
बदौसा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में काम कर रहे गर्गपुर और चंदौर के मजदूर धीरेंद्र, अनिल, नेमचंद्र, श्यामसुंदर, छंगू, बउवा, श्रवण कुमार, इंद्रराज ने एसडीएम जेपी यादव को पत्र देकर बताया कि उन्होंने पुलिया निर्माण में मजदूरी की थी। 42,000 रुपये उन्हें मिल चुका है। 3,63,850 रुपये पाना शेष है। आरोप है कि ठेकेदार 6 फरवरी की रात सामान लेकर निकल गया। एसडीएम ने बदौसा एसओ को ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। (संवाद)

--------------
26 को ‘भारत व्यापार बंद’
बांदा। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के मयंक गुप्ता सर्राफ व अनुराग चंदेरिया ने बताया कि केंद्र सरकार के निरंतर असहयोग के चलते कैट ने 26 फरवरी को ‘भारत व्यापार बंद’ का आह्वान किया है। ऑल इंडिया ट्रासपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन व सूरत टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने भी समर्थन किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed