{"_id":"60523a2b8ebc3e8d2d43947d","slug":"police-rupees-insulater-banda-company-banda-news-knp6182575152","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लेम न देने पर बीमा कंपनी प्रबंधक पर 3000 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लेम न देने पर बीमा कंपनी प्रबंधक पर 3000 जुर्माना
विज्ञापन
बांदा। चोरी गए ट्रैक्टर का बीमा क्लेम न देने पर बुधवार को जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग अध्यक्ष तूफानी प्रसाद व सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश प्रबंधक को 3000 रुपये का जुर्माना किया है।
बबेरू के जयगोपाल पुत्र जगदीश प्रसाद पाल ने वाद दाखिल किया था कि उसका ट्रैक्टर चोरी हो गया है। ट्रैक्टर का बीमा था। कंपनी ने उसे क्लेम नहीं दिया। इस पर उपभोक्ता आयोग ने वाद स्वीकार करते हुए बीमा कंपनी प्रबंधक को आदेश दिया कि चोरी गए ट्रैक्टर का क्लेम 4,75,000 रुपये 30 मार्च 2014 से भुगतान तिथि तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से अदा करें। मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 2000 और मुकदमा खर्च 1000 रुपये देने का भी आदेश दिया। आदेश तिथि से 10 दिन के अंदर चोरी गए ट्रैक्टर को बीमा कंपनी के पक्ष में स्थानांतरित करने की औपचारिकताएं कराएं। यह जानकारी रीडर स्वतंत्र रावत ने दी।
----------
चौकी से चंद कदम दूर चोरी
खत्री पहाड़। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने दुकान से चोरों ने माल पार कर दिया। मुन्नीलाल चौरसिया की दुकान के पास रखे लोहे की टिन और एंगल ले गए। टैक्सी चालक इंद्रपाल की गाड़ी से बैटरी चुरा ले गए। दोनों ने गिरवां थाना पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
---------