फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police raided and caught 17 gamblers, recovered 4 lakh 54 thousand cash

Banda News: पुलिस ने छापा मारकर पकड़े 17 जुआरी, चार लाख 54 हजार नकदी बरामद

Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police raided and caught 17 gamblers, recovered 4 lakh 54 thousand cash
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। चार लाख 54 हजार रुपये, अवैध असलहे और आठ चौपहिया वाहन पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन

गश्त और चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात पैलानी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ौली गांव में कुछ लोग जुए की आड़ में लोगों के जेवर दांव पर लगाकर जबरन वसूली करते हैं। पैलानी थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने चार टीमें बनाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अकीलाबाद फतेहपुर निवासी शारदा प्रताप सिंह के कब्जे से एक अवैध राइफल 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, फतेहपुर जिले के सिवरामऊ निवासी बलराम मिश्रा के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके से पुलिस ने आठ चार पहिया वाहन भी कब्जे में लिए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि सभी जुआरी बांदा, फतेहपुर समेत आसपास के जनपदों में लोगों को डरा धमकाकर उनके जेवर जुए में दांव पर लगाते हैं, वसूली भी करते हैं। कार्रवाई के दौरान अढ़ावल गांव निवासी बुद्धराज सिंह, मथइयापुर निवासी धीरज सिंह, ऐझी फतेहपुर निवासी सुरेंद्र द्विवेदी, बिंदकी के जहानपुर मल्लला निवासी मोहम्मद नफीस, अमौली निवासी मोहम्मद अनीस विरनई गांव निवासी नीरज कुशवाहा, उमरौड़ी गांव निवासी मुकेश तिवारी, खागा निवासी राहुल पाठक, तिंदुनी गांव निवासी राजेंद्र कुमार अवस्थी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कानपुर देहात क्षेत्र के जिल्लापुर सिकंदरा निवासी अकील खान, रायबरेली के खजूरगांव निवासी मोहम्मद हेलाल, पुरेकोईली निवासी संतोष राजपूत, फतहपुर के मुजवाखेड़ा गांव निवासी अमरेंद्र बहादुर यादव, कानपुर नगर के अलोनापुर निवासी सुनील यादव, जनपद चित्रकूट के कनवारा खुर्द गांव निवासी उदयवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छह अभियुक्त बिंदकी निवासी अनीस, मोहम्मद समीम, ललौली निवासी सलमान, फतेहपुर के कच्चा तालाब निवासी शैलेंद्र, पैलानी थाने के मड़ौली गांव निवासी संजय तिवारी व अभिमन्यु सिंह मौके से भाग निकले।
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed