{"_id":"deceee960f86ccace2940f81d7bc49ab","slug":"police-raid-11-gamblers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मारा छापा 11 जुआरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मारा छापा 11 जुआरी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से चंद कदम दूर दो माह से चल रहे जुआड़खाने में छापा मारकर पुलिस ने संचालक समेत 11 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कई जुआरी भाग निकले। फड़ व तलाशी में 40 हजार रुपये समेत मोबाइल, लैपटॉप और बाइकें बरामद हुईं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने दलबल के साथ बुधवार की रात थाने से कुछ दूर बांदा रोड स्थित किराए के कमरे में चल रहे नालबंद जुआड़खाने में छापा मारा। जुआ खेल रहे ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान कई जुआरी भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने फड़ से 36 हजार और तलाशी में 4 हजार रुपये बरामद किए। इसके अलावा 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 5 बाइक जब्त कर लीं। रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। छापा मार कार्रवाई में एसआई विजय सिंह, कांस्टेबल रमेश सिंह, महताब खां, शंकर यादव, महेश्वर त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
लाखों के दांव में बरामदगी 40 हजार
अतर्रा। नालबंद जुआड़खाने में प्रतिदिन लाखों रुपये के दांव लगने के बावजूद सिर्फ 40 हजार की बरामदगी पर लोगों में चर्चा रही। कथित जुआ संचालक की डायरी भी पुलिस को हाथ न लगना संदेह के घेरे में रहा। हालांकि चर्चा यह भी है कि डायरी पुलिस के हाथ लग गई है। जुआड़खाने में तमाम रईस घरों के बिगडै़ल लंबी रकम के दांव लगाते थे।