{"_id":"5fb40efd8ebc3ec5ef03174c","slug":"police-picked-up-the-dead-body-of-a-newly-married-woman-banda-news-knp594693417","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का शव पुलिस ने चिता से उठवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का शव पुलिस ने चिता से उठवाया
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए जा रहे अंतिम संस्कार के ऐन मौके पर पिता ने पुलिस को सूचना देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में साधना (19) पत्नी विमल तिवारी की सोमवार की रात ससुराल में मौत हो गई। ससुराल वाले सर्प दंश से मौत की दलील दे रहे हैं। मायकेे वाले जहर देकर मारना बता रहे हैं। सोमवार की रात साधना की मौत के बाद ससुराल पक्ष मंगलवार को अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस बीच साधना के पिता छोटे तिवारी (भवई, फतेहपुर) आ गए और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को अंतिम संस्कार रोके जाने की तहरीर दी।
बिसंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि बेटी साधना का विवाह फरवरी 2020 में हुआ था। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने साधना को जहर खिलाकर मार दिया। उधर, पति विमल ने पत्नी की मौत का कारण सर्प दंश बताया है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद अगली कार्रवाई और विवेचना की जाएगी।