फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police command changed in Chitrakoot division before the code of conduct

संहिता से पहले बदली पुलिस की कमान

Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police command changed in Chitrakoot division before the code of conduct
Police command changed in Chitrakoot division before the code of conduct - फोटो : BANDA
बांदा। विधान सभा चुनाव आचार संहिता के पहले ही प्रदेश सरकार ने चित्रकूटधाम मंडल पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव कर दिया। यहां के पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा को श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूटधाम मंडल से हटाकर बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में इसी पद पर भेज दिया है। श्री सत्यनारायणा अब प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उधर, अब तक वाराणसी में आईजी रहे सुवेंद्र कुमार भगत को चित्रकूटधाम मंडल की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

के.सत्यनारायणा ने पिछले वर्ष जुलाई के आखिरी हफ्ते में चित्रकूटधाम मंडल में कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा। पाठा क्षेत्र का आखिरी मशहूर डकैत गौरी यादव का सफाया इन्हीं के कार्यकाल में हुआ। गुरुवार को यहां चार्ज छोड़कर विदा होते समय उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में डकैतों का खात्मा हुआ है। मंडल के चारों जिलों के शहरों में यातायात की नई व्यवस्था लागू की गई है। अब जिला पुलिस इसे आगे बढ़ाएगी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

उधर, नए पुलिस महानिरीक्षक सुवेंद्र कुमार भगत (एसके भगत) के शुक्रवार को यहां चार्ज संभालने की संभावना है। वह काफी वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं। 1998 बैच के आईपीएस हैं। यही बैच के सत्यनारायणा हैं। प्रदेश के लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में कप्तान के अलावा एसटीएफ और सीबीआई में भी रहे। राष्ट्रपति से वीरता पदक प्राप्त कर चुके हैं।

Police command changed in Chitrakoot division before the code of conduct

Police command changed in Chitrakoot division before the code of conduct- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed