{"_id":"6116af198ebc3ee08c225af8","slug":"police-caught-two-robbers-in-the-encounter-banda-news-knp6460990175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रक ड्राइवर से हुई लूट का पुलिस ने 15 दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के बाद लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो तमंचे, छह कारतूस व साढ़े पांच हजार रुपये बरामद हुए। पकड़े गए दोनों युवकों में एक आरोपी टप्पेबाजी में जेल से जमानत पर छूटा था।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने पुलिस लाइन में बताया कि कमासिन थाना पुलिस ने ओरन कमासिन रोड में दबिश देकर चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र के तरौंहा निवासी राजेश मिश्रा और मध्यप्रदेश के सतना जिले के नयागांव निवासी आलोक पयासी को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो मोबाइल और साढ़े पांच हजार रुपये बरामद हुए। एएसपी के मुताबिक, आरोपियों की घेराबंदी के लिए बिसंडा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भी फोर्स लगाई गई थी। भागने की कोशिश में आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई करते हुए कमासिन पुलिस ने राजेश मिश्रा और आलोक पयासी को दबोच लिया। दोनों किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे। बताया कि तीन जून को बदौसा स्थित बैंक के पास आरोपी राजेश मिश्रा ने महिला से 30 हजार रुपये की टप्पेबाजी की थी।
नौ जून को बदौसा थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने अपने फुफेरे भाई आलोक पयासी के साथ 30 जुलाई की रात इटर्रा बार्डर के पास ट्रक ड्राइवर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। टीम में कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय, बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह समेत एसआई और कांस्टेबल शामिल रहे।