फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police caught the accused who stole from his brother's house

Banda News: सगे भाई के घर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 23 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused who stole from his brother's house
नरैनी। सगे भाई के घर आभूषण व नकदी की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए आभूषण व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के रमजूपुर गांव निवासी सरवन पटेल ने रविवार को पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नौ सितंबर को उसके भाई प्रहलाद उर्फ होरीलाल ने चित्रकूट के खप्टिहा गांव निवासी अंकित पटेल के साथ खपरैल तोड़कर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने घर के अंदर जमीन में दबे हुए आभूषण व रुपये चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को बरछाड़ढिया से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान व रुपये बरामद किए। वहीं उनके पास से मिले अवैध तमंचा को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed