फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police caught the accused

आठ माह बाद पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Thu, 17 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 17 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
police caught the accused

साप्ताहिक अखबार से जुड़ी महिलाओं को मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने और ब्लैकमेल करने के मामले में आठ माह बाद शहर कोतवाली पुलिस ने सोनभद्र जनपद के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 22 जनवरी 2015 को साप्ताहिक अखबार (चित्रकूट) की मीरा देवी, कविता, तबस्सुम, श्यामकली ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के साथ धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी धारा 507 और धारा 66ए आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से सोनभद्र जनपद के कस्बा घोरावल में छापा मारकर नीशू उर्फ सद्दाम पुत्र मोहम्मद इदरीस को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास फर्जी आईडी के सिम कार्ड मिले हैं। रिपोर्ट में धारा आईपीसी 419, 420, 467, 468, 471 आई 387  भी बढ़ाई गई है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार इनाम देने की घोषणा की। टीम में सीओ विनोद सिंह, कोतवाल एके सिंह, क्राइम ब्रांच निरीक्षक प्रेमपाल शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी पंकज तिवारी आदि शामिल रहे।


पकड़े गए युवक नीशू ने पुलिस के सामने ही मीडिया को बताया कि वह एनजीओ चलाता है। उधर, एसपी ने कहा है कि अब जिले के कस्बों मेें भी फर्जी आईडी से सिम की पकड़ का अभियान चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed