{"_id":"620fdc5d425af9682b715c89","slug":"police-caught-history-sheeter-father-son-banda-news-knp6813586121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कमासिन थाने की पुलिस ने जामूं गांव में दबिश देकर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके पास दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं।
पुलिस गुरुवार रात जामूं गांव पहुंची और घर के हाते में छिपे भूरा उर्फ अरविंद और उसके पिता अर्जुन लोध को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सुुभाष चंद्र चौरसिया ने बताया कि दोनों आरोपी तमंचे लेकर गांव में हंगामा कर रहे थे। उनकी मंशा भय व्याप्त करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें दबोच लिया गया। भूरा उर्फ अरविंद के विरुद्ध हत्या के प्रयास व गैंगस्टर सहित 20 और अर्जुन लोध पर गैंगस्टर सहित सात केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई केशवचंद्र व कांस्टेबल शामिल रहे।