फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,camp,traffic,licence,collage

महिला डिग्री कालेज में डीएल आवेदन शिविर कल

Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
police,camp,traffic,licence,collage
बांदा। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से आवेदकों को अक्सर काफी दुश्वारियां आ रही हैं। खासकर बालिकाओं और महिलाओं को इसमें असुविधा हो रही है। इसके मद्देनजर अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत सोमवार 8 फरवरी को राजकीय महिला डिग्री कालेज में छात्राओं के लिए परिवहन विभाग विशेष शिविर लगाएगा। इसमें डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का यातायात एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। सड़क सुरक्षा संबंधी कई आयोजन स्कूल-कालेजों में हो रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग एक ही छत के नीचे छात्राओं को दो पहिया व हल्के चार पहिया वाहन लाइसेंस के आवेदन की सुविधा मुहैया कराएगा। लाइसेंस आवेदन की जरूरी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी कराई जाएंगी। महाविद्यालय प्राचार्य डा. दीपाली और एनएसएस मुख्य शाखा प्रभारी डा. सबीहा रहमानी ने सूचना महाविद्यालय में शनिवार को चस्पा कर दी। इसमें कहा गया कि शिविर दोपहर 10 बजे से लगेगा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की इच्छुक छात्राएं शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इंसेट---
आईडी, जन्मतिथि अभिलेख साथ लाएं
परिवहन विभाग के मालकर अधिकारी/एआरटीओ एसके मिश्रा और संभागीय निरीक्षक/एआरटीओ एसएल गौड़ ने बताया कि शिविर में छात्राओं को आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट (जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो) और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना होगी। लर्निंग लाइसेंस आवेदन की ऑनलाइन फीस 350 रुपये जमा होगी। आवेदक छात्राओं को आनलाइन टेस्ट के लिए तिथि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप कल से
पुलिस लाइन यूआरसी और बिसंड़ा में कैंप
एलिम्को के विशेषज्ञ बच्चों की करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। समेकित शिक्षा/सर्व शिक्षा अभियान के तहत 8 व 9 फरवरी को पुलिस लाइन स्थित यूआरसी और बिसंडा बीआरसी में उपकरण मापन कैंप लगेगा। इसमें नजदीकी ब्लाक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चे शामिल होकर जांच करा सकेंगे। किसी भी कैंप में जांच कराने की सुविधा भी रहेगी।
बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ने बताया कि दिव्यांग चलने-फिरने में असमर्थ, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पॉलिसी, वॉक एवं श्रवण दिव्यांग तथा दृष्टि दिव्यांग बच्चों की जांच एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों की टीम करेगी। उपकरण के लिए उपयुक्त पाए गए बच्चों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपकरण दिए जाएंगे। दिव्यांगता वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए उनके शिक्षण हेतु सहायक सामग्री के लिए नि:शुल्क उपकरण दिए जाएंगे, ताकि वह भी समान बच्चों की तरह स्कूल जा सकें।

उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल स्लेट, टेलर फ्रेम, अबेकस, ब्रेलकिट, स्मार्टकेन आदि के लिए चिह्नित किया जाएगा। चिह्नित बच्चों को 15 व 16 मार्च को उपकरण दिए जाएंगे। बीएसए न बताया कि विकलांगता प्रमाणपत्र और 15 हजार तक मासिक आमदनी का आय प्रमाणपत्र, फोटोयुक्त आईडी, आधार कार्ड की फोटोकापी, विकलांगता दर्शाता हुआ पासपोर्ट साइज के चार फोटो, स्कूल में पढ़ने का प्रमाणपत्र आदि लाना होगा। कैंप के बारे में अन्य जानकारी बीएसए कार्यालय या 9453175485 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed