{"_id":"6894e02837a4b1c07b0e1baf","slug":"police-arrested-the-woman-who-robbed-a-bike-rider-banda-news-c-215-1-sknp1043-118965-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइक सवार को लूटने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइक सवार को लूटने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 07 Aug 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बरगढ़। थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से बोलेरो व लूट के रुपये भी बरामद किए गए हैं।
मऊ क्षेत्राधिकारी यामीन अहमद ने बताया कि एक अगस्त शुक्रवार को थाना बरगढ़ के ग्राम मनका निवासी विवेक कुमार शुक्ला ने थाने में सूचना दी बीती 31 जुलाई की शाम वह अपने दोस्त शंकरलाल शुक्ला के साथ मोटर साइकिल से बरगढ़ बाजार जा रहा था। इस दौरान मनका रोड से डोडिया गांव जाने वाली रोड पर खड़ी बोलरो गाड़ी से उतरी एक महिला सहित तीन-चार लोगों ने मोटरसाइकिल रुकवाकर चाभी निकाल ली व जेब में रखा मोबाइल व 3530 रुपये निकाल लिए गाड़ी में बैठ कर भाग गए।
इस सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए टीम को लगाया गया। पुलिस टीम की ओर से की जा रही मामले की विवेचना के क्रम में गुरुवार को मऊ कस्बे के भैरमपुर पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो खड़ी देखी गई साथ ही महिला व पुरुष को भी देखा गया। पूछताछ करने के लिए जैसी ही पुलिस टीम उनकी तरफ गई तो पुलिस को देखकर पुरुष मौके से फरार हो गया। वहीं, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका नाम संगीता वर्मा निवासी ग्राम चौखंडी थाना अतरैला जनपद रीवा मध्य प्रदेश है। बताया कि मौके से फरार हुए व्यक्ति नाम राजू सिंह निवासी रहीमपुर मौलानी कस्बा व थाना करारी जनपद कौशाम्बी है। बताया कि लूट के पैसे में उसे 1500 रुपये दिए गए थे जिसमें से खर्च के बाद उसके पास 1200 रुपये बचे हैं। यह बोलेरो उसके गांव के करन गुप्ता से उसने किराए पर ली थी। बताया कि बीती 31 जुलाई को मनका-डोडियामाफी में पास लूट की घटना के दौरान उसके साथ राजू सिंह सहित चुन्नी लाल व मिथुन सरोज निवासीगण ओसा थाना मंझनपुर कौशाम्बी मौजूद थे। मिथुन सरोज के पास का मोबाइल है।