{"_id":"600f06708ebc3e089878e7a4","slug":"pledge-taken-on-voters-day-banda-news-knp6081399159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर ली गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर ली गई शपथ
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराते आईजी के.सत्यनारायणा।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सोमवार को कमिश्नरी और कलक्ट्रेट से लेकर कई कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में मतदाता दिवस आयोजन की धूम रही। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कमिश्नरी कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने अपने कैंप कार्यालय में पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आइडेंटी कार्ड (ई-ईपीआईसी) की शुरुआत की।
उन्होंने पहली बार मतदाता बनीं छात्रा कुमारी काकुल निगम को वोटर कार्ड सौंपा। तहसीलदार अवधेश कुमार निगम सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को यहां शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। पहली बार बने मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह, कोषाधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जजी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह किया।
जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों आदि को शपथ दिलाई। एडीजे श्रीकृष्ण यादव, रामकरन, मोहम्मद रिजवान अहमद, पवन कुमार शर्मा, सीजेएम संजय कुमार, एसीजेएम नदीम अनवर, सिविल जज भारतेंदु प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।