{"_id":"5eda837d8ebc3e90306014bb","slug":"planting-saplings-on-world-environment-day-banda-news-knp5639287187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह रोपे पौधे
विज्ञापन
पौधरोपण करतीं प्रवक्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण और गोष्ठियों की धूम रही। सरकारी गैर सरकारी आयोजन हुए। न्यायिक अधिकारियों ने भी पर्यावरण दिवस मनाया। जजी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने पौध रोपे।
अपर जिला जज पवन कुमार शर्मा, नीरज कुमार, श्रीकृष्ण यादव, रामकरन, मोहम्मद रिजवान अहमद, हरेंद्र प्रसाद, सीजेएम संजय कुमार, सिविल जज भारतेंदु प्रकाश गुप्त, एसीजेएम प्रथम नदीम अनवर, अपर सिविल जज सौम्या मिश्रा, शालिनी, नितिन सिंह, सौरभ आनंद व प्राधिकरण सचिव अभिषेक कुमार व्यास आदि ने भी पौधरोपण किया। प्राधिकरण की वरिष्ठ सहायक कविता अग्रहरि, केंद्रीय नाजिर चिंतामणि अवस्थी, अख्तर आलम, राशिद अहमद अंसारी, नासिर अहमद आदि शामिल रहे।
राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा, खानकाह इंटर कालेज प्रधानाचार्य दरक्शां बेगम और पुष्पा अवस्थी ने पौध लगाए। हरदौली घाट मुक्तिधाम में वर्षा यादव (रिवाल्वर रानी), रामजी भाई और अशोक यादव, पंकज खटिक, नीलेश सिंह, सुनील सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में स्थित महिला शक्ति केंद्र के तत्वावधान में महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह और जिला समन्वयक कामिनी सिंह तथा समाजसेवी अलका व रामफल आदि ने पौधरोपण किया। अतर्रा रोड महावीरन मंदिर में सपा युवजन सभा ने पौध रोपे। जिलाध्यक्ष आमिर खां मन्नी सहित नंदकिशोर यादव नंदू, जाबिर राइन, रईस अहमद, अरुण यादव, रामनरेश यादव, योगेश कश्यप, शकील अंसारी, अशोक भागवानी, मनोज वर्मा, जमाल बांदवी आदि शामिल रहे।
चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई मेधा
बांदा। बागवान चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। सीनियर वर्ग में सुयश राज (नरेंद्र देव इंटर कालेज, उरई) प्रथम, कुमारी टिया वर्मा (जीजीआईसी, बांदा) द्वितीय और अभिषेक चौरसिया (महोबा) तृतीय रहे। कुमारी कृति सक्सेना (झांसी) को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में कार्तिकेय श्रीवास्तव (सेंट्रल पब्लिक स्कूल, लखनऊ) प्रथम, कुमारी कौशकी तिवारी (विद्यावती मेमोरियल निगम स्कूल, बांदा) द्वितीय और कुमारी त्रिषा शुक्ला तृतीय रहीं।
कुमारी विधिका साहू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायकों में अनीता गुप्ता, कुमारी अपूर्वा सोनी, पिंकी निगम और दीनदयाल सोनी शामिल थे। ट्रस्ट निदेशक पंकज बागवान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में देशभर के 137 प्रतिभागी शामिल हुए। इन्हें ई-प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए। प्रभुता फाउंडेशन, चित्रांश 100 परफेक्ट ग्रुप, एक पहल नई दिशा, श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानस जन कल्याण समिति, लोक पथ एवं वन जन-धन अभियान, महोबा, खेती फाउंडेशन छतरपुर, ट्रस्ट सलाहकार संजय निगम अकेला, अरुण निगम आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद जिला परिषद रोड पर डिवाइडर में पौध लगाए गए।
औगासी रोड में पौधरोपण हुआ
बबेरू/तिंदवारी। ललित कला मंच के तत्वावधान में कोतवाली परिसर और औगासी रोड में पौधरोपण हुआ। मंच के मीडिया प्रभारी जयकिशन जैकी ने बताया कि पौधों की देखभाल भी की जाएगी। दिलीप कुमार, नरेंद्र अवस्थी, वेद मित्र, बृजेंद्र सिंह, अनुज यादव, दीपक सिंह राघवेंद्र आदि शामिल रहे। उधर, तिंदवारी थाना परिसर में थाना निरीक्षक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया। सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी पौध लगाए।

पौधरोपण करते युवा समाजसेवी।- फोटो : BANDA