फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   plantation programme in five acor area in banda

बुंदेलखंड के हर जिले में पांच एकड़ में होगा सघन पौधरोपण, ऑनलाइन मीटिंग में कृषि आयुक्त ने कही ये बातें

Tue, 23 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
plantation programme in five acor area in banda
प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने निर्देश दिया है कि बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले में कम से कम पांच एकड़ या उससे अधिक भूमि चिह्नित कर वहां सघन पौधरोपण किया जाए। यहां के जिस जिले में प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की जरूरत हो तो उसका प्रस्ताव अधिकारी शासन को भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल योजना का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ऑनलाइन आयोजित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि किसानों से अधिक से अधिक एफपीओ गठित कराए जाएं ताकि उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों को निर्देश दिया कि कृषि की नई तकनीकें किसानों तक पहुंचाएं ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। गोष्ठी में कई किसानों ने समस्याएं बताईं और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

आयुक्त सिन्हा ने इनके समाधान का भरोसा दिलाया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि डा.देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि जो कर्जदार किसान फसल बीमा योजना में बीमा नहीं कराना चाहते वह बैंकों को पहले ही सूचित कर दें। प्रमुख सचिव उद्यान/कृषि निदेशक डा.सिराज सिंह और निदेशक (पशुपालन) व अपर आयुक्त आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ फसलों की तैयारी कर ली गई है। साथ ही इसका आच्छादन बढ़ाने की कार्य योजना भी बनाई गई है। मनरेगा से प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।
अन्ना पशुओं से फसल बचाने को मंडल में स्थायी व अस्थायी गोशालाएं बनाई गई हैं। डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा कि बांदा में कठिया गेहूं की विशेष प्रजाति पैदा होती है। इसका दलिया बहुत स्वादिष्ट होता है। कठिया गेहूं पैदा करने वाले किसानों का एफपीओ बनाने का प्रयास चल रहा है।

खरीफ गोष्ठी में चित्रकूट जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, महोबा जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी तथा हमीरपुर सीडीओ समेत कई किसानों ने भी संबोधित किया। संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, बांदा सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, उप निदेशक कृषि एके सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed