फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pit every road till 31

31 तक हर सड़क को करें गड्ढामुक्त

Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pit every road till 31
कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम आनंद कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया है कि 31 अक्तूबर तक जनपद की सड़कों को हर हाल में शत-प्रतिशत गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अन्य निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ता के साथ तेजी लाएं। मंगलवार को शाम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने गड्ढामुक्त और नई सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण आदि कार्यों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने बताया कि 595.7 किलोमीटर सड़कों में गड्ढामुक्त का लक्ष्य था।
विज्ञापन

इसमें 240.70 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा चुका है। यह लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। बताया कि गड्ढामुक्ति के लिए 5.80 करोड़ रुपये की जरूरत है। जबकि शासन से अभी 2.29 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सड़कों के निर्माण/चौड़ीकरण का काम कुल 76 भागों का काम पूरा होना बताया गया है। अन्य सड़कों पर काम चलने की जानकारी दी गई। प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार सहित दूधनाथ यादव व रामआसरे दोहरे आदि अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed