फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pink note: Emphasis on depositing in accounts more than changing

गुलाबी नोट: बदलने से ज्यादा खातों में जमा करने पर रहा जोर

Wed, 24 May 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pink note: Emphasis on depositing in accounts more than changing
बांदा। बैंकों में 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। हालांकि बैंक कर्मी नोट बदलने से कतराते रहे, लेकिन खातों में जमकर नोट जमा किए गए। इससे पैसा निकालने व जमा करने गए अन्य उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। शाम तक जिले भर के बैंकों में चार करोड़ से अधिक की धनराशि के नोट बदले व जमा किए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। मंगलवार से बैंकों को 2000 हजार के 10 नोट बदलने के आदेश दिए थे। कहा था कि कोई व्यक्ति बिना किसी दस्तावेज के 10 नोट तक बदल सकता है। खातों में जमा करने की कोई लिमिट निर्धारित नहीं की गई थी। मंगलवार को स्टेट बैंक शाखाओं को छोड़कर अन्य बैंक नोट बदलने से कतराते रहे। नोट बदलने गए लोगों को खातों में जमा करने की सलाह दी गई। हालांकि खातों में नोट जमा करने का काम सभी बैंक शाखाओं में हुआ। दिनभर कर्मचारी 2000 के नोटों को जमा करने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

आयावर्त बैंक छोटी बाजार में पैसा निकालने व जमा करने गए अन्य उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। सेंट्रल बैंक, पंजाब बैंक, इडियन बैंक आदि में भी नोट बदलने व जमा करने की प्रक्रिया दिनभर चलती रही। ज्यादातर व्यापारियों नें दो हजार के नोट बदले व जमा किए। यही स्थिति अन्य कई बैंक शाखाओं में भी रही। अग्रणी बैंक प्रबंधक विनय पांडेय ने कई बैंकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप 30 सितंबर तक 2000 हजार के नोट बदलने व जमा करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित बैंक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शाम तक दो हजार के तकरीबन चार करोड़ के नोट बदले व जमा किए गए हैं। नोट बदलने व जमा करने का समय अधिक होने से लोग बैंक कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed