फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PHC worker was bled, broke corona test samples

पीएचसी कर्मी को किया लहूलुहान, कोरोना जांच सैंपल तोड़े

Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
PHC worker was bled, broke corona test samples
तिंदवारी। मेडिकल कॉलेज जा रहे वाहन पर हमला कर आरटीपीसीआर के 70 सैंपल सड़क पर फेंक कर बर्बाद कर दिए। पीएचसी कर्मी को पीटकर लहूलुहान भी कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम तिंदवारी पीएचसी कर्मी सुशील कुमार निवासी गजनी चार पहिया वाहन से कोरोना के 70 आरटीपीसीआर सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जमा करने जा रहा था। महोखर गांव के पास करीब 12 लोगों ने उसके वाहन के आगे कैंपर गाड़ी लगाकर रोक लिया और सुशील कुमार को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सैंपल के बाक्स भी तोड़ दिए। सुशील कुमार ने बताया कि पीएचसी स्टॉफ के दो लोगों को गाड़ी में बैठा लिया था। डग्गामार वाहन चालक राजू तिवारी और क्लीनर लखन तिवारी उन्हें उतारने के लिए झगड़ा करने लगे। किसी तरह तिंदवारी से निकले तो महोखर के पास आगे गाड़ी लगाकर राजू, लखन समेत 12 लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार का कहना है कि सुशील कुमार की तहरीर पर राजू तिवारी व लखन तिवारी निवासी महोखर के खिलाफ कई धाराओं समेत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र राजपूत का कहना है कि एएनएम और आशा बहू की सहायता से अलग-अलग गांव के 70 मरीजों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर के सैंपल लिए थे। अब सैंपलिंग के लिए इन्हें दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed