{"_id":"68924cd8722292c14f0a4c8c","slug":"pg-diploma-course-in-radiology-and-ophthalmology-gets-permission-banda-news-c-212-1-sknp1006-131169-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेडियोलॉजी और नेत्र रोग के पीजी डिप्लोमा कोर्स को मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेडियोलॉजी और नेत्र रोग के पीजी डिप्लोमा कोर्स को मिली अनुमति
Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में नए सत्र से पीजी के दो नए डिप्लोमा (डीएनबी) कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें रेडियोलॉजी और नेत्र रोग विभाग की पीजी कक्षाएं शुरू करने के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इनमें प्रत्येक में चार-चार सीटें निर्धारित की गईं हैं।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में नए पीजी कोर्स में पैथोलॉजी, मेडीसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बॉयोकेमिस्ट्री, अस्थि रोग में पांच-पांच सीटें निर्धारित की गई हैं। जबकि पीजी डिप्लोमा डीएनबी कोर्स में फेमिली मेडीसिन, स्त्री रोग व बाल रोग की चार-चार सीटें निर्धारित की गईं हैं।
इसी में पीजी डिप्लोमा डीएनबी कोर्स में रेडियोलॉजी और नेत्र रोग को भी शामिल किया गया है। इनमें चार-चार सीटें निर्धारित की गईं हैं। उधर, पूर्व में वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज में एमडीएमएस की एनोटोनी, फिजियोलॉजी, फोरेंसिक मेडीसिन, कम्यूनिटी मेडीसिन की कक्षाएं संचालित हैं। इनमें कुल 13 सीटें हैं।
विज्ञापन
इसी तरह से वर्ष 2024 में ईएनटी, फारमाकोलोजी, जनरल सर्जरी और एनेस्थेसिया की 14 सीटों पर पढ़ाई हो रही है। कुल मिलाकर अब मेडिकल कॉलेज में पीजी और डिप्लोमा मिलाकर कुल 18 विभागों की पढ़ाई कराई जा रही है।
वर्जन
- रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में शासन से डिप्लोमा डीएनबी के लिए रेडियोलॉजी और नेत्र रोग की पीजी कक्षाएं शुरू कराने के लिए अनुमति मिल गई है। नए सत्र से इस मेडिकल कॉलेज में इन कोर्स की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
डॉ. सुनील कौशल, प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा।