फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Petrol prices increased 67 times in six months

छह माह में 67 बार बढ़े पेट्रोल के दाम

Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Petrol prices increased 67 times in six months
बांदा। चालू वर्ष के बीते साढ़े छह महीनों में डीजल, पेट्रोल के दामों में लगभग हर दूसरे दिन वृद्धि हुई। पहली जनवरी से अब तक पेट्रोल में 67 और डीजल की कीमत में 63 बार बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार का कहना है कि पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्य अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं।
विज्ञापन

बांदा के राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव के सवाल पर 28 जुलाई को केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने लिखित दिए जवाब में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का हवाला देकर बताया कि पहली जनवरी से 22 जुलाई 2021 तक पेट्रोल में 67 और डीजल में 63 बार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

पेट्रोल में चार बार और डीजल में पांच मर्तबा कमी की गई है। दोनों उत्पादों में क्रमश: 132 व 135 बार कोई बदलाव नहीं किया गया। राज्यमंत्री ने दिल्ली का हवाला देकर यह आंकड़े दिए हैं। सांसद विशंभर प्रसाद निषाद सहित दो अन्य सांसदों के आतरंकित प्रश्न पर प्रेट्रोलियम राज्यमंत्री द्वारा दिए गए जवाब में बताया गया कि पिछले 5 वर्षों में पेट्रोल और डीजल का औसत मूल्य कितना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की कीमतों का हवाला देते हुए पेट्रोलियम राज्यमंत्री ने वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020-21 (22 जुलाई) तक के आंकड़े दिए हैं। इनके मुताबिक, पांच वर्षों में पेट्रोल में 30 रुपये और डीजल में 31.59 रुपये की वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-17 में पेट्रोल में 64.61 रुपये और डीजल 53.24 रुपये प्रति लीटर था, जबकि अब इनकी कीमत दिल्ली में क्रमश: 94.59 रुपये और 84.83 रुपये प्रति लीटर है।
5 वर्षों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ब्योरा---
वर्ष पेट्रोल डीजल
2016-17 64.61 53.24
2017-18 69.20 58.78
2018-19 75.37 68.22
2019-20 72.69 65.78
2020-21 94.59 84.83
(22 जुलाई तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed