फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Performance of scavengers angry over non-payment of honorarium

मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Performance of scavengers angry over non-payment of honorarium
नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। मानदेय न मिलने से नाराज नाला गैंग के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सफाई का काम रोक दिया। कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस के डंडे खाने के बाद भी उन्होंने अपना काम निष्ठा के साथ किया। नालों में कांच, लोहा आदि लग जाने पर नगर पालिका ने उनकी सुध तक नहीं ली।
विज्ञापन

इसके बाद भी उन्हें दो माह का वेतन नहीं मिला। इससे परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं। अध्यक्ष, ईओ जानकारी के बाद भी वेतन को लेकर एक-दूसरे पर गेंद फेकते रहें। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने नालों की सफाई का काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

संजय, पवन, राहुल, सुरेश, महावीर, मुकेश, छोटेलाल आदि मौजूद रहें। उधर, नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन साहू का कहना है कि नाला गैंग के वेतन भुगतान को लेकर 31 मई को ईओ आदेशित किया गया था। लेकिन उनके द्वारा कोई रूचि नहीं ली गई। प्रदर्शन के बाद ईओ से जवाब मांगा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed