{"_id":"5e8373968ebc3e76a002da8d","slug":"perdesiyo-ki-hogi-jaanh-banda-news-knp5531542171","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 के बाद विदेश से आने वाले दर्ज कराएं सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 के बाद विदेश से आने वाले दर्ज कराएं सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 12 मार्च के बाद विदेशों से आने वाले अपनी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय में तत्काल दें। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी इन निर्देशों के बाद मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी मंडल के सभी जिलाधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी पत्र का हवाला देकर मंडलायुक्त ने बताया कि जो भी व्यक्ति 12 मार्च 2020 के बाद विदेश से आए हैं वो अपने बारे में सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को टेलीफोन पर उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री के सचिव ने यह भी कहा है कि विदेश से आए व्यक्ति ने अपनी सूचना नहीं दी और उनमें कोरोना रोग के लक्षण पाए जाते हैं या अन्य व्यक्ति संक्रमण के शिकार होते हैं तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिलाधिकारी (बांदा) अमित सिंह बंसल ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विदेश से आने वाले व्यक्ति अपनी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय में खोले गए कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 05192-224460 या 285260 में तत्काल उपलब्ध कराएं। सूचना न देने और कोरोना के लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।