फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People waiting for BLO at polling stations

बांदा: मतदान केंद्रों पर बीएलओ करते रहे लोगों का इंतजार

Sat, 05 Dec 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
People waiting for BLO at polling stations
जेएन डिग्री कालेज मतदान केंद्र में मतदाताओं का इंतजार करते बीएलओ। - फोटो : BANDA
बांदा। विधान सभा निर्वाचन नामावलियों (वोटर लिस्ट) के चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तीसरी विशेष तिथि अभियान में भी मतदान केंद्रों का सन्नाटा नहीं टूटा। बीएलओ लोगों का इंतजार करते रहे। पिछले हफ्ते के अभियान में डीएम ने इस स्थिति पर असंतोष जताते हुए अभियान का प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। पूरे दिन में मात्र 831 आवेदन आए।
विज्ञापन

पहली जनवरी 2021 को 18 वर्ष की उम्र पार कर लेने वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित अन्य संशोधन के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से चल रहा है। शनिवार को तीसरी विशेष तिथि थी। बीती दो तिथियों में भी बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाताओं की ही आमद हुई थी।
विज्ञापन

मुख्यालय में जीआईसी, जेएन डिग्री कालेज, राजकीय महिला डिग्री कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजीआईसी, जूनियर हाईस्कूल खिन्नी नाका, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, डीएवी, ओमर वैश्य आदि में गिने-चुने मतदाता ही पहुंचे। बीएलओ, सुपरवाइजर ज्यादातर समय खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी बूथों में लगभग 380 आवेदन आए। उधर, तिंदवारी में 41, बिसंडा में 26, ओरन में 15, मटौंध में 42, नरैनी में 75, बबेरू में 123 लोगों ने नाम बढ़ाने व हटाने समेत संशोधन के दावे किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह का कहना है कि प्रचार प्रसार और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed