फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People came to collect ration bypassing lockdown

लॉकडाउन दरकिनार कर राशन लेने पहुंचे लोग

Wed, 01 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
People came to collect ration bypassing lockdown
सरकारी दुकान में राशन लेने को कार्डधारकों का जमघट। - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन में सरकारी दुकानों में राशन वितरण के पहले ही दिन कार्डधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। आपस में दूरी बनाए रखने के सावधानी मानक धरे रह गए। उधर, पहले ही दिन अव्यवस्थाएं भी उजागर हुईं। अधिकांश कोटेदार कुछ देर राशन बांटने की औपचारिकता निभाकर दुकानें बंद कर चले गए। कई दुकानें खुली ही नहीं। इनके कोटेदारों का कहना था कि गोदाम से राशन नहीं उठ पाया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पहली अप्रैल से राशन की दुकानों में अंत्योदय, मनरेगा व भवन निर्माण से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मुफ्त दिया जाना है। पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों पर पूर्व की तरह प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल क्रमश: 3 रुपये व 2 रुपये की दर से दिया जा रहा है। लॉकडाउन में बाजार और कारोबार पिछले एक सप्ताह से बंद होने से गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे उपभोक्ता दुकानों में टूट पड़े।
विज्ञापन

उधर, कई राशन की दुकानों में ताले लटकते रहे। खुटला के कार्डधारक रामप्रसाद ने बताया कि महामाई मंदिर की गली में स्थित कोटा खुला ही नहीं है। कोटेदार का कहना है कि लॉकडाउन के कारण खाद्यान्न का उठान नहीं कर पाए। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जनपद में 7630 राशन कार्डो में खाद्यान्न वितरण किया गया है। जिसमें 3816 राशन कार्डो में मुफ्त राशन दिया गया। सभी कोटेदारों को 28 मार्च तक खाद्यान्न लाने के निर्देश दिए गए थे। जिन्होंने इसका पालन नहीं किया उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed