फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People are affected by viral infection due to change in weather

Banda News: मौसम बदलने से वायरल ने लोगों को जकड़ा

Tue, 04 Feb 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
People are affected by viral infection due to change in weather
बांदा। दिन में पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी और रात की ठंड से खांसी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर वायरल फीवर, खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव लोगों की परेशानी का सबब बनकर रह गया है। दिन में तेज धूप और लगातार चढ़ता तापमान का पारा मरीजों की संख्या में इजाफा कर रहा है। शाम होते ही अब भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले चौबीस घंटों में वायरल फीवर की चपेट में आए रमेश कुमार (32) हरइया पुरवा कनवारा, अवधेश (23) देवी नगर नरैनी, अभिषेक कुमार (22) बड़ोखर खुर्द, सीताराम (45) बसंत नगर, राजेश कुमार (41) निवासी शंभू नगर को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। इसके साथ ही खांसी-जुकाम बुखार के मरीजों को भी चिकित्सकों ने उपचार करते हुए अस्पताल से दवाएं उपलब्ध कराई हैं। सोमवार को 1100 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर उपचार प्राप्त किया।
विज्ञापन


लापरवाही न करें, रहें सावधान
ट्रामा सेंटर ईएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि मौसमी बदलाव की वजह से वायरल फीवर और खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लापरवाही न करें और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। वायरल फीवरी से पीड़ित होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय परामर्श लेते हुए उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed