फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pay grade for diploma engineers strike

ग्रेड पे के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल

Thu, 03 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 03 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pay grade for diploma engineers strike

बांदा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के

विज्ञापन
आह्वान पर बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियिर्स ने प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। साथ ही बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। मुख्यमंत्री को कार्य बहिष्कार की नोटिस पहले ही दी जा चुकी है।

डिप्लोमा इंजीयिर प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 दिए जाने की मांग पर अड़े हैं। बिना इसके हड़ताल खत्म न करने का एलान किया है।

बिजली विभाग के अभियंताओं ने खबरदार किया है कि 72 घंटे में डिप्लोमा इंजीनियर की मांगे पूरी नहीं हुई तो पावर कारपोरेशन के जूनियर इंजीनियर भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

हड़ताल के पहले दिन नलकूप खंड कालोनी परिसर में स्थित विश्वे सरैया सभागार में डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक हुई। बैठक के बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा।

इसमें सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने 4800 ग्रेड पे देने की सहमति जता दी थी, लेकिन शासनादेश जारी नहीं हुआ।

हड़ताल और प्रदर्शन मेें महासंघ के मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी, सचिव जेके नायक, संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार, जनपद अध्यक्ष बागीशचंद्र द्विवेदी सहित भीकमचंद्र (सिंचाई विभग), श्यामबिहारी यादव (आरईडी), प्रशांत शुक्ला (लघु सिंचाई), रोहित कुमार राणा (जल निगम), आरएन शाह (ब्रिज कारपोरेशन) आदि शामिल रहे। संचालन जनपद सचिव एलएन गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed