फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patient suffering due to lack of treatment in private hospitals

निजी अस्पतालों में इलाज न होने से मरीज बेहाल

Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Patient suffering due to lack of treatment in private hospitals
बांदा। प्रधानमंत्री द्वारा 20 अप्रैल से निजी क्षेत्र के अस्पतालों में आम लोगों के इलाज की अनुमति दिए जाने से संबंधी आदेश चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में परवान नहीं चढ़ सका। चार दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यालय का कोई निजी अस्पताल मरीजों के लिए नहीं खुला है। इनके गेट और ओपीडी सेवाएं बंद हैं। इन अस्पतालों की ड्योढ़ी पर मरीज दर्द से कराहते देखे जा रहे हैं। यह मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन लागू होने के बाद मुख्यालय के सभी प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं बंद कर दी गईं। इकलौते जिला अस्पताल में कोरोना संबंधी टेस्ट और अन्य मरीजों की भरमार है। ऐसे में आर्थिक हैसियत रखने वाले तमाम मरीजों के लिए निजी अस्पताल ही एक मात्र सहारा हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने 20 अप्रैल को दी कई छूटों में निजी अस्पतालों की सेवाएं भी शुरू करने को कहा था। इसी के बाद सीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने मुख्यालय के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यालय के किसी निजी अस्पताल को अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में मरीजों को बैरंग लौटाया जा रहा है। मौजूदा कोविड-19 संकट के मद्देनजर प्राइवेट अस्पतालों को और भी अधिक सक्रिय किया जाना चाहिए था। लेकिन यहां इसका उलट हो रहा है।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संतोष कुमार का कहना है कि जनपद के कुल 16 निजी अस्पतालों को हाल ही में मानक और व्यवस्थाएं पूरा करने के लिए पत्र जारी किया जा चुका है।
सीएमओ के मुताबिक छह निजी अस्पतालों रफीक नर्सिंग होम, विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर, अवनी परिधि हेल्थ केयर, अक्षत मेटरनिटी होम, मोबुदा नर्सिंग होम और अनुराग नर्सिंग होम के नाम प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक को गुरुवार को भेजे गए हैं।

निजी अस्पतालों को अनुमति पत्र अब तक जारी न किए जाने के सवाल पर सीएमओ का कहना था कि शीघ्र महानिदेशक से हरी झंडी मिलते ही अनुमति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed