फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patching of two roads did not last even for a month

Banda News: महीने भर भी न चलीं दो सड़कों की पैचिंग

Tue, 17 Dec 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Patching of two roads did not last even for a month
बांदा। पीडब्ल्यूडी की ओर से कराई गई दो सड़कों की पैचिंग महीने भर भी न चलीं। लोगों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। बारिश से गड्ढों में तब्दील सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए शासन ने 20 नवंबर तक का समय तय किया था। पीडब्ल्यूडी ने पैचिंग तो कराई, पर गुणवत्ता दरकिनार कर दिया। पैच सड़क से ऊंचे होने के कारण यह ब्रेकर का काम कर रहे हैं। इससे वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड-2 के क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं और कालूकुआं से महोखर बाईपास चौराहे तक मार्ग आता है। इस मार्ग पर पिछले वर्ष भी पैचिंग कराई गई थी, लेकिन इस वर्ष बारिश में दोनों सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं। शासन से जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए करीब दस करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। शासन ने छह करोड़ रुपये जारी किए थे। 20 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तिथि निर्धारित की गई थी। बजट विलंब से आने का बहाना कर पीडब्ल्यूडी खंड-दो के अधिकारियों ने आनन-फानन पैचिंग कराई, पर गुणवत्ता को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं तक में करीब पांच लाख और कालूकुआं से बाईपास चौराहे तक करीब छह लाख रुपये पैचिंग पर खर्च किए गए। दिसंबर का महीना भी पूरा नहीं हुआ और ज्यादातर पैच उखड़ गए। इसके अलावा महाराणा चौक से कालूकुआं तक जो पैच लगाए गए हैं, वह सड़क लेवल से तीन से चार इंच ऊपर हैं। इससे ये ब्रेकर का काम कर रहे हैं। इस मार्ग पर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम से लेकर अन्य बड़े अफसरों के आवास व कैंप कार्यालय भी हैं। पैच ऊंचे होने से वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



शासन से की मामले की शिकायत

बांदा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व सपा नेता जेल रोड निवासी सुशील त्रिवेदी ने ट्वीट व पत्र के जरिए शासन में शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सड़कों की पैचिंग में पीडब्ल्यूडी ने बड़ा घपला किया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों से सरकारी धन के दुरुपयोग की रिकवरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

-कालूकुआं से महाराणा प्रताप चौक और कालूकुआं से बाईपास तक पैचिंग कराई गई है, पर वाहनों का ज्यादा दबाव होने के कारण कुछ जगह उखड़ गई होगी। फिर भी जांच कराएंगे। -सुरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed