फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Paswan defeated Narendra XI by 50 runs

Banda News: पासवान ने नरेंद्र इलेवन को 50 रनों से हराया

Thu, 02 May 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Paswan defeated Narendra XI by 50 runs
बांदा। भागवत प्रसाद एकेडमी खेल मैदान में फ्रेंडली सिरीज के तीसरे दिन पासवान इलेवन व नरेंद्र इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। पासवान टीम ने 272 रनों का लक्ष्य दिया, पर नरेंद्र टीम 50 रन पहले ही आलआउट हो गई। सचिन कुमार ने शानदार 57 रन बनाए, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

भागवत प्रसाद क्रिकेट एकेडमी एंड स्कूल मैदान में बुधवार को सुबह आठ बजे प्रबंधक अरशद निजामी ने मैच का शुभारंभ किया। पासवान इलेवन टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 50 ओवर में टीम ने शानदार 272 रन बनाए। इसमें अयांश सिंह ने 47, शिवकुमार ने 41 व व हिमांशु ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन


नरेंद्र इलेवन टीम से सचिन ने दो छक्के व चार चौकों की मदद से शानदार 57 रन की पारी खेली। वहीं शांतनु ने 30, सलमान ने 27 रन बनाए। पासवान इलेवन टीम से सुधांशु ने तीन व हिमांशु ने दो विकेट लिए। बेहतर प्रदर्शन पर सचिन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच मोहम्मद सलमान हासमी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed