फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Passengers of Delhi should not increase corona infection

Banda News: कोरोना संक्रमण न बढ़ा दें दिल्ली के यात्री

Wed, 19 Apr 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 19 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers of Delhi should not increase corona infection
बांदा। कोरोना के नए वैरिएंट ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। दिल्ली हाईअलर्ट पर है। बावजूद इसके वहां से आ रही रोडवेज बसों में यात्री न मास्क लगा रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। परिवहन निगम भी कोरोना से बेपरवाह है। चालक-परिचालक भी कोई सतर्कता नहीं बरत रहे। बस स्टैंड में कोरोना से सावधान करने वाला संदेश प्रसारण भी बंद है।
विज्ञापन

जनपद की चार सरकारी बसें व इतनी ही प्राइवेट बसें रोजाना दिल्ली आती-जाती हैं। इनमें करीब एक हजार यात्री रोजाना यहां आते-जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में फैले कोरोना का नया वैरिएंट को लेकर अधिकारी भी लापरवाह बने हुए है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क अनिवार्य होना चाहिए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से चालक-परिचालक सहित यात्री मास्क नहीं लगा रहे। बसों का सैनिटाइजेशन भी बंद है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी महानगरों में रह रहे लोगों को फोन के जरिए संपर्क कर यहां बुला रहे हैं। उधर, एक सप्ताह बाद सहालग शुरू होने वाली है। ऐसे में जिले में कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर शासन से अभी कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। गाइड लाइन जारी होने पर नियमों का अनुपालन कराया जाएगा।
- लक्ष्मण सिंह
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बांदा
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed