{"_id":"64c6b0ed9176bc79c70c8004","slug":"passenger-thrashed-tc-in-barauni-express-banda-news-c-212-1-bnd1001-997-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बरौनी एक्सप्रेस में यात्री ने टीसी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बरौनी एक्सप्रेस में यात्री ने टीसी को पीटा
विज्ञापन
बांदा। बरौनी एक्सप्रेस में टीसी के साथ यात्री ने मारपीट की। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। घटना की तहरीर टीसी ने जीआरपी थाने में दी है।
टीसी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी दादर से बरौनी एक्सप्रेस में ललितपुर-बांदा ड्यूटी थी। महोबा-बांदा के बीच उन्होंने कोच नंबर बी-4 में यात्रियों के टिकट चेक किए। सीट नंबर 35 पर पुरुष यात्री बैठा था, जबकि दूसरी सीट पर पत्नी थी। पत्नी का रिजर्वेशन नहीं था। इस पर यात्री से पत्नी का टिकट बनवाने के लिए कहा। इसी दौरान एक अन्य सीट पर सो रहा यात्री उनसे अभद्रता करने लगा। वह वहां से हटकर बोगी नंबर बी-2 पर चले गए। यात्री वहां भी आ गया और धक्का मुक्की व मारपीट की। कैश को छीनने का प्रयास किया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। दो सिपाही आए आ और थाने में तहरीर देने की बात कहकर चले गए। जीआरपी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि तहरीर मिली थी, लेकिन बाद में यात्री व टीसी के बीच समझौता हो गया।