फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Participants in dance and song real show-stopper

बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ के आडीशन में प्रतिभागियों का नृत्य-गायन में धमाल

Fri, 30 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 30 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Participants in dance and song real show-stopper

कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (केसीएनआईटी) में ‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ के आडीशन (सेमी फाइनल) में छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गायन में धमाल मचा दिया। अव्वल प्रतिभागियों का मेगा फाइनल के लिए चयन किया गया। मेगा फाइनल 10 फरवरी को होगा।

विज्ञापन


केसीएनआईटी ने शिक्षा के साथ संस्कृति का संगम कर बुंदेलखंड की बहुमुखी प्रतिभाओं को उभारने का मंच दिया है। बुंदेलखंड व आसपास के जनपदों से आए प्रतिभागियों ने डांस और गायन में बृहस्पतिवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोलो डांस में 30, ग्रुप डांस में तीन और गायन में 16 प्रतिभागियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन


चयनित प्रतिभागियों ने सेमीफाइनल में फिर अपनी प्रतिभा दिखाई। कानपुर के मनीष वर्मा व पूजा यादव ने नृत्य और हमीरपुर के ज्ञानेश जड़िया ने गायन की परख की। संस्थान निदेशक डॉ.आशीष आर पंत ने बताया कि निर्णायकों के निर्णय के बाद सोलो डांस में अनुराग निगम, अंजली श्रीवास्तव, शिखा सोनी, अपूर्व मिश्रा, राबिन सिंह, मोनू सिंह, शरद शिवहरे, सोनिया सक्सेना, ईशा श्रीवास्तव, मेहरमणि, शिवम एस तड़ीपार को मेगा फाइनल के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार डांस ग्रुप में साईं डीडीआर (बांदा), मोनू डांस ग्रुप (पन्ना) और गायन में शिवांगी मिश्रा, श्रुति गुप्ता, पीयूष शुक्ला, रजत कुमार दुबे, सौरभ सोनी, शुभम सागर को मेगा फाइनल के लिए चयनित किया गया।


इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने बताया कि मेगा फाइनल 10 फरवरी को शाम पांच बजे केसीएनआईटी में होगा। इसी में ‘बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान’ (संस्कृति) के तीनों विधाओं के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। सेमी फाइनल के अवसर पर संस्थान चेयरमैन अरुण कुमार निगम व निदेशक श्री पंत पूरे समय उपस्थित रहे और प्रतिभागियों को शाबासी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed