फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Parents will be able to lodge complaint in case of problems in schools

Banda News: विद्यालयों में समस्या होने पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे अभिभावक

Mon, 20 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Parents will be able to lodge complaint in case of problems in schools
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगेगी। स्कूल बंद होने, विद्यालय आने में लापरवाही, अध्यापन कार्य न कराए जाने पर अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसे विद्यालय की दीवारों पर अंकित कराया जाएगा। बीएसए ने इसके लिए विद्यालयों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सहित अन्य जिम्मेदारों की ओर से की जा रही लापरवाही और खामियों को दूर कराने के लिए शासन ने नई नीति निकाली है। इस पर अंकुश लगाने के लिए अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए शासन की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभी तक अधिकारियों के औचक निरीक्षण के समय ही जिम्मेदारों की खामियां उजागर हो पाती थीं।
विज्ञापन




अधिकारियों को ग्रामीण, अभिभावकों की ओर से अक्सर समय से शिक्षकों के स्कूल न पहुंचने, देर से विद्यालय खुलने सहित अन्य शिकायतें मिलती थीं। साथ ही यह शिकायत भी रहती थी कि शिक्षक विद्यालय आते ही नहीं हैं। ऐसे में शासन ने टाेल फ्री नंबर 18008893277 जारी कर इसे विद्यालय की दीवारों पर अंदर व बाहर चस्पा कराने और गूगल लिंक पर इसे अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विद्यालय की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियम भी लिखाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------

इन बिंदुओं पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

- शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर

- शिक्षकों के देर से विद्यालय पहुंचने की



- शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की

- मिड-डे-मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने पर

- विद्यालय में शिक्षकों की कमी

- विद्यालय की स्वच्छता और रखरखाव संबंधी समस्या



-----------

वर्जन

सभी परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर विद्यालयों में टोल फ्री नंबर दीवारों में अंकित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अभिभावक और ग्रामीण अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उनकी शिकायत सीधे विभागीय पोर्टल पर दर्ज होगी।

-अव्यक्तराम तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed