फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Papers arrived in GIC strong room

जीआईसी स्ट्रांग रूम में पहुंचे प्रश्न पत्र

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Papers arrived in GIC strong room
बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्रों के बंडल उतारते कर्मी। - फोटो : amarujala

जीआईसी के स्ट्रांग रूम में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटर के प्रश्नपत्रों की खेप पहुंच गई। यहां करीब चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं पिछले माह ही आईं थीं। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच सेंटरों पर भेजा जाएगा। सभी केंद्रों पर पेपरों की सुरक्षा में अब दो-दो सिपाही तैनात रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं।

विज्ञापन


इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। चुनाव बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग एक्जाम की तैयारियों में जुटा है। मंगलवार को यूपी बोर्ड से हाईस्कूल इंटर के प्रश्नपत्रों की खेप आई। इन्हें जीआईसी के दो कोठार केंद्रों में अलग-अलग रखवाया गया है। एक में हाईस्कूल व दूसरे में इटर के प्रश्न पत्र रखाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रश्नपत्रों को सीलन आदि से बचाने के लिए नीचे गमकशीन दवा डाली गई। पेपरों के ऊपर प्लास्टिक की मैट बिछाई गई है। प्रभारी रामरतन राजपूत ने बताया कि इंटर में प्रश्नपत्रों के 364 बंडल और हाईस्कूल के 59 प्रश्नपत्रों के 786 बंडल आ गए हैं। हाईस्कूल व इंटर की दो-दो लाख कापियां व 86-86 हजार बी कापियां जनवरी में ही आईं थीं। इन्हें जीआआईसी से सेंटरों पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed