फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Paper round, has written on the black board

प्रश्नपत्र गोल, ब्लैक बोर्ड पर लिखे गए प्रश्न

Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Paper round, has written on the black board
परिषदीय परीक्षा में प्रश्न पत्र न होने से ब्लैकबोर्ड में लिखे गए प्रश्नों को हल करते जूनियर हाईस्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। बोर्ड की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों की परीक्षा दूसरे ही दिन धड़ाम हो गई। प्रश्न पत्रों के जरिए परीक्षा के दावों की दम निकल गई। चित्रकला की परीक्षा ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर कराई गई। हालांकि अब अधिकारी कह रहे हैं कि चित्रकला का प्रश्नपत्र बनना ही नहीं था।
विज्ञापन


शासन ने पेपर और कापियों के लिए जिले में करीब साढ़े 16 लाख रुपये का बजट दिया है। पहली से 8वीं तक के करीब ढाई लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए  हैं। परीक्षा से एक घंटे पहले स्कूल में पेपर पहुंचाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


मंगलवार को छह, सात व आठवीं में चित्रकला का पेपर था। लेकिन यह प्रश्नपत्र स्कूलों में नहीं पहुंचा। शिक्षक इंतजार करते रहे। फिर खंड शिक्षा अधिकारियों का फोन आया कि ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जाए। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि चित्रकला और नैतिक विषय की परीक्षा में बिना पेपर के होनी है। इसकी सूचना शिक्षकों को पहले ही दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed