{"_id":"57d6ef144f1c1bef30d478f1","slug":"panchayat-friends-solicited-state-employee-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मित्रों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मित्रों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में धरना दे रहे रोजगार सेवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राज्य कर्मचारी का दर्जा और नियमित करने की मांग लेकर रोजगार सेवकों ने सोमवार को कलमबंद हड़ताल की। कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रामकिशोर साहू की अगुवाई में पंचायत मित्रों ने ज्ञापन में कहा कि उन्हें शिक्षामित्रों की तरह नियमित कर कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी को मुख्य सचिव ने निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
कमेटी ने सीएम को रिपोर्ट भेजी है, लेकिन अभी तक इसका अनुमोदन नहीं किया गया। मांगे न माने जाने पर 19 सितंबर को लखनऊ में सीएम आवास घेरने की चेतावनी दी। महामंत्री रामलखन तिवारी, मीडिया प्रभारी आलोक द्विवेदी, अमित सिंह पटेल, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र सिंह पटेल, रणधीर सिंह, अजीत तिवारी, कालीचरन, शिवसरन सिंह पटेल, राममिलन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन