फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panchayat elections: Names of more than 50,000 voters excluded from voter list

पंचायत चुनाव : 50 हजार से अधिक वोटरों के नाम मतदाता सूची से बाहर

Sat, 13 Dec 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 13 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Names of more than 50,000 voters excluded from voter list
फोटो- 02 राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीएम। श्रोत-प्रशासन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 50,414 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए। 11,249 अभी एक्शन सूची में हैं। जिन पर विचार किया जाना है। निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई 2,26,992 डुप्लीकेट मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें 1,65,339 मतदाता वैध पाए गए। डुप्लीकेट वोटरों में ज्यादातर ऐसे वोटर थे जिनके नाम दो-दो जगह दर्ज थे। उनके नाम वोटर सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का काम किया जा रहा है। 23 दिसंबर को मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिसके चलते पुनरीक्षण का काम तेजी पर है। बीएलओ द्वारा 2021 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं के परिवर्धन, संशोधन, विलोपन का काम किया जा रहा है। उधर, निर्वाचन आयोग ने 2021 की मतदाता सूची में 226992 डुप्लीकेट (संदिग्ध) मतदाताओं को चिह्नित कर सूची जनपद को भेजी थी।
विज्ञापन


आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने बीएलओ के माध्यम से डुप्लीकेट सूची का अलग से भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान 50,414 मतदाता डुप्लीकेट मिले। जिनका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया। 11,249 मतदाता एक्शन सूची में है। यानि अभी उन पर विचार किया जा रहा है। 1,65,339 मतदाता वैध पाए गए हैं। जिनका नाम मतदाता सूचियों में यथावत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

अनंतिम प्रकाश 23 को

मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। 24 से 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। उप निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि 24 से 30 दिसंबर तक मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर परिवर्धन, संशोधन व विलोपन के आवेदन लेंगे। कहा कि पहली जनवरी 2026 को जो युवा व युवतियां 18 साल की हो गई हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकती हैं।




-----



राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक

विधान सभा चुनाव में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ गई है। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व बीएलओ के साथ बैठक की। कहा कि आयोग के निर्देश पर बीएलओ अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट वोटरों की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दें। राजनीतिक दल चाहें तो बीएलओ के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसके लिए तिथि निश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed