फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   palika,ADM,DM,co,shoapkeeper

9 बजे के बाद होटल-रेस्टोरेंट खुले तो चालान

Thu, 15 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
palika,ADM,DM,co,shoapkeeper
palika,ADM,DM,co,shoapkeeper - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना नाइट कर्फ्यू की शुरुआत रात 9 बजे से है। जनपद के सभी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज लॉन और ढाबा संचालकों को निर्देश दिया है कि वे इससे पहले ही अपने संस्थान बंद कर दें। इस समय तक उनके कर्मचारी भी अपने घरों को पहुंच जाएं। नौ बजे के बाद कोई प्रतिष्ठान खुला मिला या कर्मी सड़क पर पाया गया तो चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में उपरोक्त संस्थानों के संचालकों की बैठक में डीएम ने उपरोक्त निर्देश दिए। कहा कि जनपद में रोजाना 100 या इससे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। जीवन अनमोल है। यह है तो सब कुछ है। गाइड लाइन का उल्लंघन करके अपना और दूसरों का जीवन खतरे में न डालें। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर राकेश सिंह, नगर पालिका ईओ बुद्ध प्रकाश, कोतवाली प्रभारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

---
फुटपाथ के दुकानदारों को दो घंटे पहले खदेड़ रहे
बांदा। मंडल मुख्यालय में नाइट कर्फ्यू फुटपाथ के दुकानदारों के लिए कष्टदायी बन गया है। आरोप है कि प्रशासन ने इस पर दोहरा रवैया अपनाया है। फुटपाथी दुकानदारों को जहां कर्फ्यू अवधि से दो घंटे पहले ही खदेड़ा जा रहा है वहीं बड़े कारोबारी और शोरूम वालों को 9 बजे रात तक का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना लाउडस्पीकर पर फुटपाथ के दुकानदारों को खबरदार किया जा रहा है कि वे शाम सात बजे ही अपनी दुकान समेट लें। जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देकर चेतावनी दी जा रही है। फुटपाथ के मजदूरों ने सत्तारूढ़ दलों के जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, नगर क्षेत्राधिकारी का कहना है कि यह व्यवस्था जिलाधिकारी के आदेश से की जा रही है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ के दुकानदारों से सड़कें संकरी होती हैं और भीड़ ज्यादा होने पर सोशल डिस्टेंस नहीं हो पाती।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed