फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Paddy purchase in 30 centers closed, farmers disappointed

30 केंद्रों में धान खरीद बंद, किसान मायूस

Fri, 22 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase in 30 centers closed, farmers disappointed
बांदा मंडी समिति परिसर में धान से लदी खड़ीं किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां। - फोटो : BANDA
बांदा। धान की खरीद 28 फरवरी तक होनी है, लेकिन सहकारी समितियों सहित कई एजेंसियों के जिले में 30 खरीद केंद्र बंद हो गए हैं। इन खरीद केंद्रों में खरीद का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। खाद्य विपणन और पीसीएफ के 19 केंद्रों में खरीद चलती रहेगी। इस वर्ष जिले में धान की पैदावार जोरदार हुई है।
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें भरपूर कीमत मिलेगी, लेकिन खरीद की चल रही लचर व्यवस्थाओं से उनके अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान जानलेवा ठंड में हफ्तों से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर धान के बोरे लादे खरीद केंद्रों में डेरा डाले हुए हैं। मंडल मुख्यालय स्थित मंडी समिति परिसर में डेरा डाले किसानों ने शुक्रवार को हंगामा किया। चेतावनी दी कि उनका धान शीघ्र नहीं खरीदा गया तो सड़क पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed