{"_id":"6202b91ba4cbc176c9451559","slug":"paddy-procurement-target-reduced-by-400-quintals-per-day-banda-news-knp6795935162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद लक्ष्य 400 क्विंटल प्रतिदिन घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद लक्ष्य 400 क्विंटल प्रतिदिन घटा
विज्ञापन
विशिष्ट मंडी स्थल स्थित खरीद केंद्र।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। धान खरीद के अंतिम दौर में खरीद का लक्ष्य 600 क्विंटल प्रतिदिन से घटाकर 200 कर दिए जाने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नवीन मंडी स्थित खरीद केंद्र में 20-20 दिन से किसान डेरा डाले हैं। प्रतिदिन महज चार ट्राली खरीद हो रही है।
पहली नवंबर से जिले में चल रही धान खरीद अब अंतिम दौर पर चल रही है। यह 28 फरवरी तक की जानी है। यहां मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर विशिष्ट मंडी स्थल, दुरेड़ी में विपणन शाखा के दो व एफसीआई शाखा का एक केंद्र संचालित है।
विपणन के दोनों केंद्रों में 500 किसानों से अब तक 36,000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। एफसीआई शाखा में 257 किसानों से 12 हजार क्विंटल धान खरीदा गया। केंद्रों में 30-30 ट्रालियां खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विपणन शाखा केंद्र प्रभारी पंकज कुमार व एफसीआई केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि खरीद का प्रतिदिन मानक घट जाने से दिन भर में मात्र चार ट्राली धान की ही खरीद की जा रही है। इससे किसानों का नंबर आने में समय लग रहा है। फिर भी समय के अंदर सभी किसानों से धान खरीद लिया जाएगा।