{"_id":"5fcbc2338ebc3ecfcc52fded","slug":"paddy-laden-trolley-overturns-tractor-child-dies-banda-news-knp5982220106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: धान से लदी ट्राली समेत ट्रैक्टर पलटा, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: धान से लदी ट्राली समेत ट्रैक्टर पलटा, बालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। धान लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली समेत खंती में पलट गया। इस पर सवार बालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, अतर्रा में लोडर की टक्कर से छात्रा और बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गई। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी कल्लू का 11 वर्षीय पुत्र संदीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर से घर जा रहा था। ट्राली में धान लदा था। जेसीबी से खोदी गई नहर की मिट्टी के ढेर से फिसलकर ट्राली सहित ट्रैक्टर खंती में जा गिरा। संदीप की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर चला रहा चचेरा भाई नरेश कुमार (19) पुत्र सुशील घायल हो गया। उसका बिसंडा पीएचसी में इलाज हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा सुशील ने बताया कि संदीप दो भाइयों में छोटा और कक्षा 3 का छात्र था। तीन वर्ष पूर्व पिता की बीमारी से मौत के बाद मां कल्ली देवी उसकी परवरिश कर रही थी।