{"_id":"5be5cbf8bdec2269685b0dd8","slug":"p-j-m-in-the-chitr-gupta-and-pen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थों ने की चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थों ने की चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर में हवन-पूजन करते कायस्थ सभा के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायस्थ सभा (चित्रगुप्त परिवार) और चित्रांश ग्रुप ने संयुक्त रूप से दूज पूजन मनाया। चित्रगुप्त महाराज मंदिर में हवन-पूजन किया। कटरा स्थित मंदिर में कायस्थ सभा अध्यक्ष हृदेश कुमार निगम सहित अन्य चित्रांश बंधुओं ने आरती उतारी और हवन-पूजन किया। कलम-दवात भी पूजे गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को चित्रगुप्त मंदिर के अलावा कायस्थ सभा ने महेश्वरी देवी मंदिर में भी पूजा अर्चन किया। सभा के मंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव और शोभित निगम ने चित्रगुप्त की आरती उतारी। हवन-पूजन अश्वनी कुमार ने किया। प्रसाद वितरण भी हुआ। उत्तम सक्सेना, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र निगम, अशोक श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, आलोक निगम, दीक्षाराम श्रीवास्तव, हरी बहादुर खरे, रीतेश सक्सेना, शिव शंकर निगम, नरेंद्र सक्सेना, अनूप निगम, विशाल श्रीवास्तव, देवेश स्वरूप, प्रदीप निगम लाला आदि उपस्थित रहे। उधर, चित्रांश 100 परफेक्ट ग्रुप ने महामाई मंदिर मढिय़ानाका में पूजन किया।
विज्ञापन
डॉ.रविंद्र कृष्ण प्रणायामी, डॉ.भानु प्रताप भटनागर, डॉ. विमल कृष्ण प्रणायामी, दुर्गा चरण, नरेंद्र सक्सेना, विलम निगम, विजय निगम, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, अरुण निमग, चंद्र प्रकाश निगम, बृजेश श्रीवास्तव, अमितेंद्र मोहन, रामजी श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, सुनीता निगम, दीपा निगम, रजनी श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, अमित, राजा, जमुना, अर्पित श्रीवास्तव आदि ने हवन और कलम-दवात का पूजन किया।
विज्ञापन