फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ozal Regional Winners in National Competition

इंटेक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओजल रीजनल विजेता

Sun, 28 Jul 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ozal Regional Winners in National Competition
वाटर माई हेरिटेज पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता की रीजनल विजेता कुमारी ओजल को प्रमाणपत्र और गीता सौ? - फोटो : BANDA
बांदा। इंटेक बांदा चैप्टर के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और मेधावी रविवार को समारोहपूर्वक सम्मानित किए गए। इस अवसर पर बारिश के पानी का संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) और ड्रिप इर्रीगेशन (सिंचाई) पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

2 फरवरी को इंटेक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में बांदा के विभिन्न स्कूलों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतिभागी कक्षा 6 से 9 तक के थे। निबंध और पोस्टर का विषय- वाटर माई हेरिटेज (पानी की कहानी) था।
विज्ञापन

प्रतिभागी बच्चों ने जिले के जल संग्रह (वाटर रिसोर्स) के बारे में निबंध और पोस्टर बनाए थे। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विद्यावती मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर कालेज, हिरा इस्लामिया इंटर कालेज और हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटेक की केंद्रीय यूनिट ने सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी ओजल धाकड़ को क्षेत्रीय विजेता (रीजनल विनर) घोषित किया है। रविवार को आर्य कन्या इंटर कालेज सभागार में आयोजित समारोह में इंटेक चैप्टर बांदा की कनवीनर डॉ. शबाना रफीक, सदस्य डॉ. मोहम्मद रफीक, हॉरिस जमां खां आदि ने कुमारी ओजल को प्रमाणपत्र और पुरस्कार सौंपा।
अन्य प्रतिभागी बच्चों को भी प्रमाणपत्र दिए गए। इस अवसर पर डॉ.शबाना ने पानी के बढ़ते संकट से निपटने के तरीकों पर जोर दिया। साथ ही आबेहयात (पानी ही जीवन) कविता सुनाई। एसीडी स्टूडियो की निर्देशक निशा गुप्ता के निर्देशन में स्टूडियो की बालिकाओं ने जल संग्रह को प्रेरित करने वाली प्रस्तुतियां दी । हॉरिस जमां ने बच्चों को शाबासी और आगंतुकों का आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन इंटेक सदस्य सुनील कुमार सनी ने किया। उन्होंने गीत भी प्रस्तुत किया। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने दीप प्रज्ज्वलित किया। आर्य कन्या कालेज प्रबंधक शमीम बानो, छवि पुरवार, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, अजय सिंह चौहान, पंकज रावत, राकेश सिंह, सादी जमां खां, रामेंद्र सिंह, सीमा सिंह, मुसाब अहमद, खुर्शीद अनवर, सलीम, इरफान, अशवंत कुमार यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed