फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Overloading collapsed Vindhyavasini road

ओवरलोडिंग ध्वस्त हुई विंध्यवासिनी सड़क

Fri, 11 Sep 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Overloading collapsed Vindhyavasini road
ओवरलोडिंग से क्षतिग्रस्त हुई विंध्यवासिनी देवी मंदिर मुख्य सड़क। - फोटो : BANDA
खत्री पहाड़। यूपी-एमपी के लाखों लोगों में श्रद्धा के केंद्र विंध्यवासिनी देवी मंदिर, खत्री पहाड़ की सड़क ओवरलोड बालू के ट्रकों की धमाचौकड़ी से ध्वस्त हो गई। यही सड़क मध्य प्रदेश को जोड़ती है। स्योढ़ा गांव के पास केन नदी में बसपा सरकार में बना पुल की सड़क भी जर्जर अवस्था में है।
विज्ञापन

गिरवां-खत्री पहाड़ सड़क नौ वर्ष पूर्व बसपा सरकार में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के प्रयासों से बनी थी। साथ ही केन नदी में पुल भी बना था। नदी के उस पार मध्य प्रदेश की खदानों से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रक पुल और इस सड़क से गुजरते हैं। नतीजतन पूरी पांच किलोमीटर की सड़क का नामोनिशान गड्ढों में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश में गड्ढे पानी से लबालब है। छोटे वाहनों का निकलना खतरे से खाली नहीं है। उधर, विंध्यवासिनी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी ध्वस्त सड़क में सफर करना पड़ रहा है। स्योढ़ा, निहालपुर, खानपुर, खत्री पहाड़, कोलावल रायपुर आदि गांव के लोगों का यही रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल और सड़क निर्माण के बाद इसकी मरम्मत नहीं हुई। पूरी सड़क और पुल पर रोजाना सैकड़ों ट्रक की कतार खड़ी रहती है। यही सड़क और पुल खजुराहो व छतरपुर को जोड़ते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से सड़क का पुनर्निर्माण और पुल की सड़क की मरम्मत व सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed