{"_id":"61a3d10fef825f501826a5a9","slug":"order-for-investigation-of-fraudulent-payment-in-bypass-construction-banda-news-knp666618534","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास निर्माण में फर्जी भुगतान की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास निर्माण में फर्जी भुगतान की जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने गुणवत्ता विहीन बांदा बाइपास चौड़ीकरण व ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यो के भुगतान में रिश्वत मांगने के दो अलग-अलग मामलों में संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं। 5 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट तलब की है।
बबेरू तहसील के ग्राम भदेहदू निवासी पीसी पटेल ने पिछले दिनों कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि बांदा बाईपास में 19.400 किलो मीटर में 122 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण स्वीकृत हुआ है।
कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अनुबंध के विपरीत गुणवत्ता विहीन कार्य करा रहा है। किलोमीटर 9 से 15 में ईटीए व डीवीएम स्तर तक बिना कार्य कराए 25 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि मार्ग में अभी जीएसबी स्तर पर कार्य चल रहा है। कमिश्नर ने जिलाधिकारी व अपर निदेशक कोषागार चित्रकूटधाम मंडल को संयुक्त रूप से जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, कमिश्नर ने जसपुरा ब्लाक के मड़ौली कलां निवासी दयाराम यादव की शिकायत पत्र में संयुक्त विकास आयुक्त व डीआरडीए एई को संयुक्त रूप से जांच कर आख्या 5 दिसंबर तक देने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में कराए गए कार्यों के भुगतान में एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी पर 20 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है।