{"_id":"57910b4f4f1c1b2d33c4bd0a","slug":"only-bjp-to-power-hoop-to-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए भाजपाइयों ने एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए भाजपाइयों ने एसडीओ को घेरा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग एसडीओ को घेरे भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कई महीनों से बड़ोखर ब्लाक के बरगहनी और पचनेही गांवों मेें टूटे पड़े बिजली के खंभों के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहने पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं का सब्र टूट गया। अधिशासी अभियंता के कार्यालय में न मिलने पर उप खंड अधिकारी का घेराव किया और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने उप खंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि दो महीने से दोनों गांव के ग्रामीण बिन बिजली रह रहे हैं। उपभोक्ताओं को परेशानी के साथ बिजली विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
कई बार पावर कारपोरेशन अधिकारियों से अनुरोध किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। भाजपा नेताओं ने कहा कि अब भी शीघ्र गांवों की बिजली बहाल नहीं हुई तो अभियंताओं को उनके कमरे में ही घेरकर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय महामंत्री धीरेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता दद्दू, अनिल गुप्ता, युवराज सिंह, शिव नारायण यादव, हीरू प्रजापति, राजेश यादव, मिथलेश, मोहित गुप्ता, संतोष गुप्ता संतू, सुशील गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।