{"_id":"626d78a1ed65d757921db1f7","slug":"online-application-for-up-cat-now-till-10-may-banda-news-knp6942194114","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 मई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 10 मई तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट)-2022 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मई कर दी गई है। पूर्व में यह 30 अप्रैल थी।
कृषि विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. एसके सिंह ने बताया कि कृषि एवं संबंधित विषयों में स्नातक, परास्नातक तथा पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब 10 मई को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा 16 व 17 जून को विभिन्न केंद्रों में होगी। इसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदन से पहले अभ्यर्थी सीटों की संख्या, अर्हता, शुल्क आदि का विवरण वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
सूचना विवरणिका को डाउन लोड करके देखा जा सकता है। कुल सचिव ने बताया कि बांदा सहित प्रदेश के सभी 4 कृषि महाविद्यालयों में यह परीक्षा होगी। आवेदक अपनी इच्छा के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अन्य विवरण देखा जा सकता है। यह जानकारी विश्व विद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने दी।