फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One mistake cost the railways four crores

एक चूक ने रेलवे को लगाई चार करोड़ की चपत

Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
One mistake cost the railways four crores
निर्माणाधीन अंडर पास ब्रिज के ऊपर से धीमी रफ्तार में गुजरती चंबल एक्सप्रेस। - फोटो : BANDA
बांदा। रेलवे अभियंताओं की चूक और अदूरदर्शिता से एक तरफ जहां रेलवे को करीब चार करोड़ रुपये और लगाने पड़े वहीं दूसरी तरफ विभाग की किरकिरी भी हुई। ट्रेन संचालन में रोड़ा अटका सो अलग। बांदा-झांसी रूट पर दुरेड़ी गांव के पास स्थित अंडरपास ब्रिज का निर्माण शुरू से ही लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

नतीजे में मात्र ढाई वर्ष में ही यह पुल दो बार धराशायी हो चुका है। फिलहाल इसका पुनर्निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी खुद यहां रात-दिन डेरा डालकर अपने निर्देशन में काम करा रहे हैं। ट्रेनों को फिलहाल मात्र 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काम चलाऊ पुल के ऊपर से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

एमपी की सीमा पर स्थित आधा दर्जन से अधिक गांवों को मुख्यालय बांदा और बांदा-झांसी नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए रेलवे ने वर्ष 2019 में दुरेड़ी गांव के पास क्रासिंग बंद कर तीन करोड़ की लागत से अंडरपास ब्रिज बनवाया था। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह पिछले वर्ष 11 सितंबर को बारिश में मिट्टी धंसने से 50 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल धराशायी हो गई, तब सड़क का रास्ता बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ब्रिज निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने के बाद लेआउट में परिवर्तन किया गया। जिसमें चार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आया। नए लेआउट के अनुसार ब्रिज का निर्माण चल ही रहा था कि सोमवार को आरयूबी (रेल अंडरब्रिज) के पास की मिट्टी धंस गई और मुख्य ट्रैक 20 फिट नीचे जा गिरी।
सोमवार को पांच घंटे ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्थाओं से ट्रेनों को बेहद धीमी गति से यहां से निकाला जा रहा है। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता (निर्माण) हरीशंकर का कहना है कि कार्य पूरा होने में छह दिन का समय लगेगा। बताया कि मोटी कंक्रीट की दीवार तैयार कराई जा रही है।
नए ले-आउट में छोड़ दिया ट्रैक बैंक का पुनर्निर्माण
बांदा। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों द्वारा की गई फौरी जांच में सामने आया है कि नए लेआउट में आरयूबी (रेल अंडरब्रिज) को छोड़ दिया गया। जो पुराने ले-आउट के अनुसार बना था। इसकी दीवार कमजोर होने से मिट्टी धंस गई। अधिशासी अभियंता (निर्माण) शिव सिंह का कहना है कि नए ले-आउट में आरयूबी न को शामिल किया गया है। दोनों ओर से ढाई फिट मोटी दीवार तैयार की जा रही है। यह दीवार ब्रिज के अंतिम छोर तक जाएगी। ताकि मिट्टी धंसने से ब्रिज को नुकसान न हो। निर्माण कार्य में मानिकपुर, झांसी, महोबा व बांदा आदि के लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा कर्मचारी व मजदूर लगाए गए हैं।

छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डाल निकलना पड़ रहा
दुरेड़ी गांव के पास अंडर पास ध्वस्त हो जाने से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों का सड़क यातायात बाधित हो गया है। सबसे ज्यादा जोखिम और दुश्वारी छात्र-छात्राओं को हो रही है। बांदा से जाने वाले एकलव्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और गांवों से शहर आने वाले छात्र-छात्राओं को निर्माणाधीन ट्रैक के ऊपर से जान जोखिम में डालकर यूं निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed