फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One killed, eight injured in Bolero truck clash

बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, आठ लोग घायल

Sat, 11 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 11 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
One killed, eight injured in Bolero truck clash
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे बोलेरो पर सवार होकर सभी लोग होली मनाने अपने घरों को आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव के नजदीक सामने से आ रहे गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर जबरदस्त होने से बोलेरो सवार खन्ना, महोबा निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र लल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खन्ना (महोबा) गांव निवासी सपना (25) पत्नी सुरेंद्र, गोमती (16) पुत्री भगवानदास,  कल्लू की पुत्रियां काजल (6) व अंकिता (8), कल्लो (25) पत्नी कल्लू, कैंपर चालक सुरेंद्र (30) पुत्र रामगोपाल, परमपुरवा निवासी सीताराम (21) पुत्र रामगोपाल व कबरई निवासी महेंद्र (25) पुत्र बच्चू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भूरागढ़ चौकी में तैनात सिपाही राम प्रसाद ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग ईंट पाथ कर होली मनानेे घर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed