{"_id":"58c2f3444f1c1b8322dc61e0","slug":"one-killed-eight-injured-in-bolero-truck-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, आठ लोग घायल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रात लगभग आठ बजे बोलेरो पर सवार होकर सभी लोग होली मनाने अपने घरों को आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव के नजदीक सामने से आ रहे गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर जबरदस्त होने से बोलेरो सवार खन्ना, महोबा निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र लल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खन्ना (महोबा) गांव निवासी सपना (25) पत्नी सुरेंद्र, गोमती (16) पुत्री भगवानदास, कल्लू की पुत्रियां काजल (6) व अंकिता (8), कल्लो (25) पत्नी कल्लू, कैंपर चालक सुरेंद्र (30) पुत्र रामगोपाल, परमपुरवा निवासी सीताराम (21) पुत्र रामगोपाल व कबरई निवासी महेंद्र (25) पुत्र बच्चू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भूरागढ़ चौकी में तैनात सिपाही राम प्रसाद ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग ईंट पाथ कर होली मनानेे घर आ रहे थे।